छत्तीसगढ़

सीएसपी ने बचा ली महिला की जान, सिम्स पहुंचकर किया ब्लड डोनेट

Nil dhankar
27 May 2022 3:30 PM IST
सीएसपी ने बचा ली महिला की जान, सिम्स पहुंचकर किया ब्लड डोनेट
x

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र में रहने वाला युवक अपनी पत्नी का उपचार कराने सिम्स आया था। यहां उसकी पत्नी को ब्लड की जरूरत थी। युवक गांव से अकेले आया था। ऐसे में उसे ब्लड मिलने में परेशानी हो रही थी। परेशान होकर वह सिम्स के बाहर भटक रहा था। सीएसपी मंजूलता बाज की नजर उस पर पड़ी। युवक की हालत देखकर उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने सिम्स में जाकर रक्तदान किया।

सीएसपी मंजूलता बाज ने बताया कि वे क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सिम्स के सामने से गुजरते हुए उन्हें एक युवक परेशान हाल में दिखा। गाड़ी रुकवा कर उन्होंने युवक से सामान्य पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर सिम्स आया है। उसकी पत्नी का गायनिक वार्ड में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने खून की कमी बता कर ब्लड की व्यवस्था करने कहा है। वह ग्रामीण क्षेत्र से अकेले आया है। यहां उसकी जान पहचान भी नहीं है। इसके कारण वह परेशान है। युवक की परेशानी समझते हुए सीएसपी मंजुलता बाज गायनिक वार्ड पहुंची। डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद उन्होंने महिला के लिए ब्लड डोनेट किया है। साथ ही किसी अन्य समस्या के लिए तत्काल उनसे संपर्क करने के लिए कहा है।

Next Story