छत्तीसगढ़

ईरानी डेरा में सीएसपी नसर सिद्दीकी ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Admin2
21 May 2021 12:38 PM IST
ईरानी डेरा में सीएसपी नसर सिद्दीकी ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता के खबर का असर

जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।

रवि साहू और आशिफ नेहरू नगर (गैंग) को क्यों नहीं पकड़ते साहब, दोनों तस्कर तो करोड़ो का गांजा और शराब बेचते है. रायपुर के युवा पीढ़ी को ख़राब कर रहे है...

रायपुर। सिविल लाइन सीएसपी नसर सिद्दीकी ने पंडरी थाना इलाके में (ईरानी डेरा) बड़े तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में एक तस्कर शाहरुख़ को पुलिस ने चाकू और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. वही इस मामले में पंडरी थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि आरोपी शाहरुख के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

कांग्रेस और बीजेपी के दो छुटभैय्या नेता तस्कर को छुड़ाने में लगे रहे. सीएसपी सिविल लाइन को रात भर कॉल भी किया।

Next Story