छत्तीसगढ़

महिला के साथ हैवानियत, अपराधी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
27 Oct 2022 9:41 AM IST
महिला के साथ हैवानियत, अपराधी ने उठाया ये कदम
x
छत्तीसगढ़।
बलरामपुर। जिले में एक विधवा महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया हैबलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ घर में रस्सी से बांधकर बुरी तरह मारपीट करते हुए बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस की टीम ने गमहारडीह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम फूलचंद उरांव है और उसने एक तरफा प्रेम में इस वारदात को अंजाम दिया था।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से छूट कर आया हुआ था और वह इस महिला के साथ एक तरफा प्रेम करता था और वह उसे अपने साथ रखना चाहता था लेकिन महिला उसके साथ नहीं रहना चाहती थी और आरोपी ने गुस्से में आकर पहले महिला को उसके घर से उठाया फिर रात भर अपने घर में रस्सी से बांधकर मारपीट करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story