छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेट शहीद, बीजापुर में गश्ती दल सड़क मार्ग खुलवाने निकला था

jantaserishta.com
12 Feb 2022 11:58 AM IST
छत्तीसगढ़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेट शहीद, बीजापुर में गश्ती दल सड़क मार्ग खुलवाने निकला था
x
घटना जिले के तिम्मापुर में उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन का एक गश्ती दल सड़क मार्ग खुलवाने और सफाई की ड्यूटी के लिए निकला था.

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेट के शहीद होने की खबर है.

बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगलों में हुई. मुठभेड़ crpf 168 बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई. यह इलाका बासागुड़ा थाना क्षेत्र में आता है. मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए. जबकि एक जवान भी जख्मी हुआ है.
अधिकारियों ने बताया कि सहायक कमांडेंट एस बी टिर्की को गोली लगी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया. राजधानी रायपुर से करीब 440 किलोमीटर दूर इलाके में फिलहाल तलाश अभियान जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story