छत्तीसगढ़

CRPF की बेटी ने CBSE 10 बोर्ड में जिला स्तर पर किया टॉप

Nilmani Pal
26 April 2026 9:27 AM IST
CRPF की बेटी ने CBSE 10 बोर्ड में जिला स्तर पर किया टॉप
x

सुकमा। जिले की छात्रा योहाना ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 96.2% अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. योहाना ने एक दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय से यह उपलब्धि हासिल करते हुए पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और नया मानक स्थापित किया है. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में योहाना की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती.

योहाना के माता और पिता सीआरपीएफ में सेवारत हैं, जिससे यह उपलब्धि सुरक्षा बलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी गई है. योहाना की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है. उन्होंने न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null