छत्तीसगढ़

CRPF जवानों ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली भव्य रैली

Nil dhankar
13 Aug 2023 8:08 AM IST
CRPF जवानों ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली भव्य रैली
x

बस्तर. बस्तर में CRPF 231 बटालियन के जवानों ने तिरंगा के साथ बाइक रैली निकाली। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें CRPF 231 बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह समेत कैंप के सारे जवान शामिल हुए। दंतेवाड़ा के अंदरूनी इलाकों में पहुंच लोगों को भी जागरूक किया। अफसरों ने बताया कि, यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है उनके सम्मान के लिए चलाया जा रहा है।

बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि, यह अभियान 9 अगस्त से शुरू हो गया है। ’मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन’ ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का नारा है। इस अभियान का उदेश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों और वीरांगनाओ का सम्मान करना है जिन्होंने देश की सेवा मे अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारत सरकार की इसी मुहिम को लेकर CRPF 231वीं बटालियन ने बाइक रैली निकाली है।

इस अभियान के तहत गांव से लेकर शहर तक जवान गए। अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया। देश की लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख ’शिलाफलकम’ लगाए जाएंगे और देशभर में ’अमृत कलश यात्रा’ भी आयोजित की जाएगी। जिससे की देशवासियों के हृदय में इन वीरों की स्मृति को जीवंत रखा जा सके। भारत सरकार की इसी मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 231वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने 75 बाइक से रैली निकाली।


Next Story