छत्तीसगढ़

CRPF जवानों ने साइकिल राइडर की बचाई जान

Nilmani Pal
13 Sept 2024 12:25 PM IST
CRPF जवानों ने साइकिल राइडर की बचाई जान
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर क्षेत्र निवासी आसिफ खान ऑल इंडिया साइकिलिंग यात्रा पर निकले है। इस दौरान वे नक्सल प्रभावित इलाके में फंस गए थे। सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। आसिफ ने बताया कि आगे बर्फीली जगहों से गुजरना है, लेकिन लक्ष्य भारत भ्रमण का है। CRPF Jawan

Cycle Rider दरअसल, आसिफ खान साइकिल यात्रा से भारत भ्रमण कर रहे है। वे छत्तीसगढ़ से होते मध्य प्रदेश के पहले पढ़ाव मंडला पहुंचे। मंडला पहुंचने के दौरान रोटरी क्लब की टीम ने आसिफ खान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। आसिफ ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए रोटरी क्लब मुहिम चला रही है। उसी बात को लोगों तक पहुंचने वह निकले है।

सफर के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में बताते हुए आसिफ ने कहा कि बारिश का दौर है और नक्सल प्रभावित जगह में फंस गया था। जहां सीआरपीएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर निकाला। आगे बर्फीली जगहों से गुजरना है, लेकिन लक्ष्य भारत भ्रमण का है। मंडला में रोटरी क्लब ने आसिफ के रुकने और भोजन की व्यवस्था मृदुकिशोर होटल में की थी। रात्रि विश्राम के बाद आसिफ सुबह जबलपुर के लिए साइकिल से रवाना हो गए है। आसिफ का सपना है कि वह साइकिल से 7 महीने में 19000 हजार किलोमीटर का सफर तय कर पूरे भारत का भ्रमण करेंगे।

Next Story