छत्तीसगढ़

ब्लास्ट: CRPF जवानों ने किया 3 किलो का IED बम डिफ्यूज

Nil dhankar
14 July 2022 10:51 AM IST
ब्लास्ट: CRPF जवानों ने किया 3 किलो का IED बम डिफ्यूज
x

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने 3 किलो का आईईडी बम बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने 3 किलो का आईईडी बम लगाया था। इसे CRPF 150 वाहिनी और कोबरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर बरामद किया। इसके बाद सहायक कमांडेंट गौतमचन्द्र के नेतृत्व में आईईडी बम को निष्क्रिय किया गया। इसकी पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की।

Next Story