छत्तीसगढ़

कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, मौत

Nilmani Pal
20 March 2025 10:05 AM IST
कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, मौत
x

बस्तर। जिले में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान का नाम ए.परमा शिवम (50) है, जो कोलेंग में स्थित 80वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। रात में डिनर के बाद कैंप में टहल रहा था। इसी दौरान अचानक सीने में दर्द उठा। वहीं अस्पताल लाने से पहले ही इसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, CRPF जवान तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के शिवाकाशी का थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ समय पहले ही बस्तर जिले के कोलेंग में पोस्टेड हुआ था। कैंप मेस में खाना खाने के बाद फोन में परिवार वालों से बात करते टहल रहा था। इसी बीच इसके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद CRPF कैंप में ही स्थित मेडिकल में दवा लेने के लिए गया।

जहां अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी CRPF अधिकारियों को दी। जिसके बाद जवान को सीधे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने इसे मृत बताया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद अब जवान के शव को उनके गृहग्राम तमिलनाडु भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उसकी जान गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

Next Story