छत्तीसगढ़

बाथरूम अंदर CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से कैंप में मचा हड़कंप

Nilmani Pal
14 Sept 2024 10:03 AM IST
बाथरूम अंदर CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से कैंप में मचा हड़कंप
x

फाइल फोटो  

सुकमा sukma news। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक CRPF जवान ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि कैंप के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि CRPF की 226 बटालियन का जवान है। CRPF jawan suicide

जानकारी के अनुसार, घटना गादीरास थाना क्षेत्र का है। जहां गादीरास थाना में पदस्थ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर कुछ जवान पहुंचे। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। CRPF Camp

बता दें कि जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से आया था। जवान द्वारा खुशकुशी करने का अबतक कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी जा रही है।

Next Story