छत्तीसगढ़

CRPF जवान लापता, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप

Nil dhankar
11 Jan 2023 5:48 PM IST
CRPF जवान लापता, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
x
छग

बस्तर। नक्सल जिले में CRPF 80वीं बटालियन का जवान निर्मल कटारिया पिछले 40 दिनों से लापता है। जवान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इधर, जवान की पत्नी और बेटा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। जवान की पत्नी ने बताया कि, लव मैरिज से ससुराल पक्ष वाले खुश नहीं थे। आशंका है कि उन्होंने ने ही पति को लापता करवाया है। अब तक पति का पता नहीं चला है। महिला ने बताया कि हमारे पास अभी न खाने को दाना है और न रहने को छत है। CRPF के अफसर मदद नहीं कर रहे। IG ने मदद का भरोसा दिलाया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

महिला हिना कटारिया ने बताया कि उनके पति 3 दिसंबर से लापता है। पति किसी काम से जा रहा हूं कहकर सुबह घर से निकले थे। जिसके बाद लौटे ही नहीं। उनका फोन भी बंद है। दो-तीन दिन तक इंतजार की। जिसके बाद CRPF 80वीं बटालियन गई तो गेट से ही लौटा दिया गया। महिला ने बताया कि, पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने गई तो FIR लिखने से टाल-मटोल किया गया। कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद 21 दिसंबर को FIR दर्ज की गई। CRPF के अफसरों ने मदद करने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि, IG सुंदरराज पी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Next Story