छत्तीसगढ़

CRPF जवान घायल, आया प्रेशर आईईडी की चपेट में

Nil dhankar
30 March 2023 1:05 PM IST
CRPF जवान घायल, आया प्रेशर आईईडी की चपेट में
x

बीजापुर। माओवादियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का एक जवान हुआ जख्मी। घायल जवान का नाम रवि कुमार। जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है। सीआरपीएफ के 165 वीं बटालियन में पदस्थ जवान हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में घायल जवान का चल रहा है.

प्राथमिक उपचार।बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। घटनास्थल पर ही और भी आईईडी प्लांट किए जाने की है संभावना। पुलिस के अधिकारी और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंच गई है। नेलसनार थानाक्षेत्र के पंडेमुर्गा के नजदीक यह ब्लास्ट हुआ है।

Next Story