
x
छग
बिलासपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में CRPF के जवान की मौत हो गई। जबकि परिचित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना तोरवा थाना क्षेत्र का है। जहां एक अज्ञात वाहन ने CRPF जवान की बाइक को टककर मार दी।
हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही CRPF जवान की मौत हो गई। जबकि एक परिचित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना लालखदान ओवरब्रिज के पास हुई है। मृतक जवान की पहचान मनीष आदिले के रूप में हुई है। जो हरदीबाजार के जोरहाडबरी का निवासी था। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story





