छत्तीसगढ़

CRPF जवान की मौत, रायपुर में थे तैनात

Nilmani Pal
19 March 2022 1:02 PM IST
CRPF जवान की मौत, रायपुर में थे तैनात
x

महासमुन्द। महासमुंद के सीआरपीफ जवान के घर उस वक्‍त मातम पसर गया जब होली मनाने घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। 38 वर्षीय जवान मनमीत सिंह रामगढ़िया शहर के इमली भाठा वार्ड 10 के रहने वाले थे। शुक्रवार को बेमचा परसदा के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शनिवार को मुक्तिधाम में सिख परम्परानुरूप अंतिम संस्कार किया गया।

वे होली मनान घर आए थे और दोपहर गाड़ाघाट नहाने जा रहे थे। उनकी दुपहिया पास के पान ठेले पर टकराई, सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वे सी 188 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय कोंडागांव में सिपाही के तौर पर नियुक्त व रायपुर में पदस्थ थे। शनिवार को बटालियन के अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

Next Story