छत्तीसगढ़

CRPF जवान ने खुद को उड़ाया, सर्विस राइफल से मारी गोली

Nil dhankar
7 Feb 2023 2:35 PM IST
CRPF जवान ने खुद को उड़ाया, सर्विस राइफल से मारी गोली
x
छग

बीजापुर। सीआरपीएफ 85 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. जवान के आत्महत्या का कारण अज्ञात है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे के मध्य 85 बटालियन मुख्यालय में पदस्थ जवान विनय उर्फ बीनू निवासी केरल ने सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला कर आत्महत्या कर ली है. जवान तीन दिनों पूर्व ही अवकाश से वापस बटालियन लौटा था.

जवान बस चालक बताया गया है. सुबह नाश्ते के बाद जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होने वाली थी कि इससे पहले जवान ने खुद को गोली मार ली. फिलहाल, शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाये जाने की खबर है. घटना पर बटालियन अफसर भी कहने से बच रहे हैं.


Next Story