छत्तीसगढ़

सुकमा में सीआरपीएफ कमांडेट ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

Admin2
25 Jan 2021 5:58 PM IST
सुकमा में सीआरपीएफ कमांडेट ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ
x

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को अपनी भागीदारी निभानी होगी। इस उददेश्य को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेट श्री ताशी ज्ञालिक ने सुकमा स्थित विवेकानंद प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी सहित जवानों एवं युवाओं को शपथ दिलाई। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के तहत् जुड़े नये मतदाताओं का बैज लगाकर सम्मान किया और निष्पक्ष होकर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Next Story