छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट में CRPF कमांडेंट घायल

Nil dhankar
19 April 2024 1:21 PM IST
IED ब्लास्ट में CRPF कमांडेंट घायल
x

बीजापुर। बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।

इससे पहले बीजापुर में पोलिंग बूथ से 5 सौ मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। जिसमें एक जवान को चोट आई है। उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान UBGL सेल ब्लास्ट होने से एक जवान को चोट आई है। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story