छत्तीसगढ़

बैंक में किसानों की भीड़, कल भूपेश बघेल ने की थी कई योजनाओं की राशि ट्रांसफर

Nilmani Pal
23 May 2023 8:30 AM GMT
बैंक में किसानों की भीड़, कल भूपेश बघेल ने की थी कई योजनाओं की राशि ट्रांसफर
x

पलारी। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दी जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2022-23 की पहली किस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है। इसके आते ही पलारी अंचल के किसान भी पैसा निकालने सहकारी बैंक में पहुंचे, जिससे बैंकों में भारी भीड़ देखा जा रहा है। बैंक खुलने के पहले सुबह 9 बजे से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई।

न्याय योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से किसानों के खाते में योजना की राशि का प्रथम किस्त जारी होने से बैंक प्रबंधन की ओर से किसानों को भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से राशि किसानों के खाते में 21 मई को आने की जानकारी मिलते ही किसानों की भीड़ सहकारी बैंकों के सामने उमड़ रही है। किसानों ने बताया कि, अभी धान बुवाई का समय आने वाला है इसलिए खाद बीज इत्यादि खरीदने के लिए यह राशि हमारे लिए काफी मददगार होगी।

किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि, उन्होंने इस बार समर्थन मूल्य में धान बेचा है और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान का अतिरिक्त राशि मिलने से आर्थिक रूप से काफी मदद मिलने की बात कही। साथ ही अगले वर्ष से 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा करने पर भी धन्यवाद कहा।


Next Story