छत्तीसगढ़

रायपुर के महामाया मंदिर में भक्तों की भीड़, सुबह से दर्शन का सिलसिला

jantaserishta.com
11 Oct 2026 11:28 AM IST
रायपुर के महामाया मंदिर में भक्तों की भीड़, सुबह से दर्शन का सिलसिला
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: देशभर में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज रविवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर माता के भक्त सुबह से देवी मंदिरों में दर्शन करने लिए पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित 1000 वर्ष से अधिक पुरानी महामाया मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तों तांता लगा हुआ है। यहां सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हुए हैं।
नवरात्र के पहले दिन मां महामाया के दर्शन को लेकर भक्तों में खास उत्साह है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है।
रायपुर का मां महामाया मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। मंदिर का इतिहास 1000 साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है और दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story