छत्तीसगढ़

चम्पेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़, आज है सावन का छठवां सोमवार

Nil dhankar
14 Aug 2023 11:03 AM IST
चम्पेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़, आज है सावन का छठवां सोमवार
x

राजिम. पवित्र सावन माह के छठवें सोमवार पर चम्पारण के चम्पेश्वर महादेव मंदिर में आज सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही स्वंयम्भू के दर्शन व पूजा करने भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। यह पंचकोशी धाम मंदिर का ही विशेष स्वयम्भू शिव मंदिर है। मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं, जहां देशभर से शिव भक्त पहुंच कर अपनी अर्जी लगा रहे है।

मंदिर के इतिहास के विषय में कहा जाता है की आज से 1250 वर्ष पहले चम्पारण सघन वन क्षेत्र था, जहाँ लोगों का आना जाना संभव नहीं था। तभी यहाँ भगवान त्रिमूर्ति शिव का अवतरण हुआ। लोगों का आवगमन ना होने से भगवान शिव ने एक गाय को अपना निमित्त बनाया। यह गाय रोज अपना दूध त्रिमूर्ति शिव को पिलाकर चली जाती थी। जब ग्वाला दूध लेता था तब दूध नहीं आता था। इस बात से ग्वाले को सन्देह हुआ और उसने एक दिन गाय का पीछा किया तो देखा कि गाय अपना दूध शिवलिंग को पिला रही है।

Next Story