छत्तीसगढ़

प्रकृति के प्रकोप से फसल तहस-नहस, किसान हताश

Nil dhankar
23 March 2025 2:42 PM IST
प्रकृति के प्रकोप से फसल तहस-नहस, किसान हताश
x

सरगुजा। शुक्रवार की सुबह और रात में आई आंधी और बारिश ने किसानों पर कहर बरपाया,, ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और मक्का की फसल बर्बाद हो गई,, जलजमाव से सब्जियां सड़ने लगीं और किसान मुआवजे की उम्मीद में हैं.

बलरामपुर जिले के कोटपाली ग्राम मे किसानो को चिंता की लकीरें सताने लगी है जी हां आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और ओलावृष्टि से इस गांव के किसानों को कमर तोड़ दी है बे मौसम बारिश में कोतवाली ग्राम मे जितने भी फसल उगाया गया था.

जैसे मक्का गेहूं अरहर तो वही गर्मी के सीजन में इस गांव में महत्वपूर्ण आमदनी के रूप में होने वाला महुआ को भी भारी भरकम नुकसान पहुंचा है जिससे यहां के किसान हताश नजर आ रहे हैं और चिंता की लकीरें सताने लगी है और आप प्रशासन से मुआवजा देने की उम्मीदें लगाए बैठे हैं ताकि यहां के लोगों को जो भी साहूकारों से कर्ज लेकर फसल उगाया था वह तो प्राकृतिक की प्रकोप ने नष्ट कर दिए तो आखिर साहूकारों को कैसे कर्ज का भरपाई कर पाएंगे.


Next Story