छत्तीसगढ़
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंबेडकर जयंती पर दी बधाई, सोशल मीडिया में फोटो हुआ वायरल
Shantanu Roy
14 April 2022 9:43 PM IST

x
छग
बिलासपुर। अंबेडकर जयंती के दिन जिले से अजीबों-गरीब मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाने के सामने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बधाई देने के लिए एक होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी की तस्वीर भी देखी जा रही है. जिसके बाद ये होर्डिंग सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि, बिलासपुर में सिविल लाइन थाने के सामने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बधाई देने के लिए एक बड़ा सा होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें महशूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वरी भी लगी हुई है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि फुटबॉलर की तस्वीर जान बूझकर लगाई गई है या प्रिटिंग के दौरान किसी प्रकार की गलती की वजह से ऐसा हुआ है. होर्डिंग के लगते ही अब तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.
Next Story





