छत्तीसगढ़

अभनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
5 Feb 2026 6:46 PM IST
अभनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में आम नागरिकों को चाकू लहराकर भयभीत करने वाले एक गुण्डा बदमाश के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना अभनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मानिकचौरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक व्यक्ति लोहे का बकरा काटने का कत्तानुमा हथियार लेकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया।

सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा गवाहों को धारा 179 भा.ना.सु. के तहत नोटिस जारी कर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मानिकचौरी-दादरझोरी रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकचौरी के पास दबिश दी गई। मौके पर देखा गया कि आरोपी वास्तव में एक लोहे का कत्तानुमा हथियार लेकर सड़क पर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बकरा काटने का कत्तानुमा हथियार बरामद किया गया। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में शासन द्वारा जारी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा कोई वैध कागजात नहीं होना बताया गया।

इसके पश्चात आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के तहत विधिवत जप्त किया गया। जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उसे आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को दोपहर 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन पाटले, पिता स्वर्गीय अजन पाटले, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम मानिकचौरी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध हथियार या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Tagsरायपुर समाचारअभनपुर थानाआर्म्स एक्टचाकू लहराने का मामलाअर्जुन पाटले गिरफ्तारमानिकचौरीअपराध समाचाररायपुर पुलिसRaipur NewsAbhanpur Police StationArms Actknife brandishing caseArjun Patle arrestedManikchauricrime newsRaipur Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story