छत्तीसगढ़

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान चाकू के साथ पकड़ा गया अपराधी

Nil dhankar
19 April 2024 6:42 AM IST
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान चाकू के साथ पकड़ा गया अपराधी
x
छग

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चाकू बाजों एवं ऑन लाई बटंची चाकू एवं धार दार हथियार मंगवाने वाले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसी तारतम्य में श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान आरोपी द्वारा मकई चौक में धारदार काले रंग की बटंची चाकू दिखाकर आस के एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था।जिसको तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी करन वर्मा पिता नारांतक वर्मा के विरुद्ध कोतवाली द्वारा अप.क्र.163/24 धारा 25,27आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सायबर सायबर प्रभारी निरी.सन्नी दुबे,कोतवाली से उनि.लक्ष्मी कांत शुक्ला,सायबर से प्रआर.देवेन्द्र राजपूत, आर.युवराज ठाकुर एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी का नाम - करन वर्मा पिता नारांतक वर्मा उम्र 21 वर्ष,निवासी खम्हरिया थाना पाटन जिला दुर्ग

Next Story