छत्तीसगढ़

DD नगर में गांजा के साथ बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
7 Jun 2026 3:02 PM IST
DD नगर में गांजा के साथ बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार हुआ है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी डी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना शक्ति घाट स्थित आम बगीचा पास एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित किया गया। व्यक्ति से बात करने का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम गुलाब कंडरा निवासी डी डी नगर रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी गुलाब कंडरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से1 किलो 200 ग्राम गांजा तथा बिक्री नगदी रकम 1,000/-रूपये जुमला कीमती लगभग 61,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 360/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी गुलाब कंडरा पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट व मारपीट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

गुलाब कंडरा पिता बृज कंडरा उम्र 27 साल साकिन आम बगीचा के सामने शक्तिघाट सरोना थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर

Next Story