छत्तीसगढ़

CRIME UPDATE: हत्या मामले में अब 9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 March 2022 3:41 PM GMT
CRIME UPDATE: हत्या मामले में अब 9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़। फोन पर अपनी बहन को किसी युवक से बात करते भाई ने सुन लिया। इसके बाद युवक के गांव जाकर भाई ने उसे बहन से दूबारा बात नहीं करने की हिदायत दी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने युवक का साथ दिया इससे विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात में संलिप्त नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हार का है। ग्राम गौरपार का रहने वाला भाई अपने गांव के लोगों के साथ होली का त्योहार मनाकर घर पहुंचा। यहां उसने अपनी बहन को किसी से बात करते सुना। पूछताछ करने पर बहन ने पास के ही गांव खम्हार निवासी केवल राठिया से बात करने की जानकारी दी।
इसके बाद भाई ग्राम खम्हर पहुंचा और केवल राठिया को बहन से दुबारा बात नहीं करने की चेतावनी दी। केवल राठिया ने भाई से कहा कि उसका प्रेम संबंध है, वह बात करेगा। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद सुनकर केवल राठिया का साथ देने गांव के ही कई अन्य युवक आ गए। इनमें कमलेश्वर भी था। विवाद बढ़ने पर केवल राठिया, कमलेश्वर सहित गांव के अन्य युवकों ने भाई की पिटाई शुरु कर दी और जान ले ली।
गांव में हत्या की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों में मुख्य आरोपी केवल राठिया के साथ कमलेश्वर राठिया और गांव के सात युवक भी शामिल हैं। वारदात के बाद अन्य आरोपित फरार हैं।पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story