छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस रेंज की अपराध समीक्षा बैठक

Shantanu Roy
4 Dec 2025 12:06 AM IST
बिलासपुर पुलिस रेंज की अपराध समीक्षा बैठक
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। वर्ष 2025 के समापन से पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। यह बैठक 3 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से जिले के थानों में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतें, विभागीय जाँच एवं अन्य अनसुलझे प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में डॉ. शुक्ला ने 31 दिसंबर 2025 तक सभी लंबित प्रकरणों के समाधान का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि थानों में
महिलाओं
और बच्चों से संबंधित मामलों में तुरंत संज्ञान लिया जाए और विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त अन्य गंभीर अपराधों की विवेचना सतत की जाए ताकि यथाशीघ्र उसका निष्पादन किया जा सके। बैठक में नवीन कानूनों के तहत विभिन्न पोर्टलों की समीक्षा की गई, जिनमें ई-साक्ष्य, ई-संमस, नेटग्रिड, क्राइमेक, समन्वय पोर्टल, आई.ओ. मितान और एनसीसीआरपी पोर्टल शामिल हैं। जिलों द्वारा इन पोर्टलों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी साझा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई, पशु तस्करी, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात कराने का निर्देश भी बैठक में दिया गया।

संपत्ति संबंधी अपराधों की रिपोर्ट का त्वरित पंजीयन और अपहृत संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया। चोरी के अपराधों में टीम बनाकर कार्रवाई करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में अवैध शराब की डिमांड एवं सप्लाई पर सतत निगरानी रखने और संगठित जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। जप्त मादक पदार्थों का नष्टिकरण 31 दिसंबर 2025 के पहले किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, थानों में बीट पुलिसिंग की समीक्षा कर इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। लंबित पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन प्रकरणों को वर्ष समाप्ति से पूर्व निपटाने का निर्देश भी दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने का विशेष बल दिया। किसी भी अनुशासनहीनता पर
त्वरित कार्रवाई
करने का निर्देश भी बैठक में शामिल किया गया। उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों को और अधिक जिम्मेदार बनाते हुए नियमित टास्क देने एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सुरजन राम भगत, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा और रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह उपस्थित रहे।
Tagsबिलासपुर पुलिस रेंज अपराध समीक्षापुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्लाथानों में लंबित अपराधचालानमर्गशिकायतविभागीय जाँचमहिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलेगंभीर अपराधई-साक्ष्यई-संमसनेटग्रिडक्राइमेकसमन्वय पोर्टलआई.ओ. मितानएनसीसीआरपी पोर्टलसड़क सुरक्षाअवैध शराबसंगठित जुआ-सट्टाजप्त मादक पदार्थ नष्टिकरणबीट पुलिसिंगलंबित पासपोर्टचरित्र सत्यापनअनुशासननियमित टास्कपुलिस अधीक्षकवरिष्ठ पुलिस अधिकारीनिरीक्षणलक्ष्य निर्धारणअपराध निराकरणत्वरित कार्रवाईअपराध पंजीयनचोरी प्रकरणअपहृत संपत्ति बरामदगीराजसात वाहनपशु तस्करीआबकारी अधिनियमएनडीपीएस प्रकरणकानून पोर्टल कार्यवाहीथानेवार निगरानीपुलिस अनुशासनपर्यवेक्षणअधिकारी मार्गदर्शननवाचार पोर्टलअपराध समाधानपुलिस बल सुदृढ़ीकरणजनता सुरक्षाप्रशिक्षणवरिष्ठ अधिकारी बैठकअपराध आंकड़े समीक्षावर्ष 2025पुलिस रेंज बिलासपुरजिलेवार निर्देशपुलिस तंत्र सुधारअपराध रोकथामसुरक्षा उपायविधिसम्मत कार्रवाईपुलिस कार्यशैलीरिपोर्टिंग प्रणालीसमयबद्ध कार्यवाहीअपराध प्रबंधनआपराधिक आंकड़ेपुलिस प्रणालीकानून एवं व्यवस्थापुलिस निगरानीजनता की सुरक्षाथानों की दक्षताप्रशिक्षण एवं निर्देशनपुलिस समीक्षा बैठकअपराध नियंत्रणअपराध समाधान योजनाकानून पालनअपराध रजिस्ट्रेशनपुलिस कार्यवाहीथानेवार निरीक्षणअपराध रोकथाम उपायपुलिस निगरानी तंत्रअनुशासनात्मक कार्रवाईपुलिस टास्कअपराध निराकरण लक्ष्यपुलिस बल प्रशिक्षणकानून पोर्टल उपयोगअपराध डेटा समीक्षापुलिस प्रशासनथानेवार सुधारपुलिस निरीक्षण बैठकसुरक्षा एवं अनुशासनजिलेवार निर्देश कार्यान्वयनपुलिस कार्य प्रणालीअपराध रोकथाम रणनीतिपुलिस समीक्षा रिपोर्टपुलिस अधीक्षकों की बैठकपुलिस संचालनअपराध समाधान तंत्रअपराध नियंत्रण योजनापुलिस कार्य निर्देशपुलिस निगरानी प्रणालीपुलिस थानों की दक्षतापुलिस प्रशासनिक निर्देशअपराध प्रबंधन तंत्रपुलिस सुधारथानेवार कार्यवाहीपुलिस समीक्षा कार्यअपराध नियंत्रण उपायपुलिस बल अनुशासनपुलिस थानों की निगरानीBilaspur Police Range Crime ReviewInspector General of Police Dr. Sanjeev Shuklapending crimes in police stationschallaninquestcomplaintdepartmental inquirycases related to women and childrenserious crimese-evidencee-SamsasNetgridCrimeccoordination portalIO. MitanNCCRP PortalRoad SafetyIllicit LiquorOrganized Gambling-BettingDestruction of Seized DrugsBeat PolicingPending PassportsCharacter VerificationDisciplineRegular TasksSuperintendent of PoliceSenior Police OfficerInspectionTarget SettingCrime SolvingQuick ActionCrime RegistrationTheft CasesRecovery of Hijacked PropertyConfiscated VehiclesAnimal SmugglingExcise ActNDPS CasesLaw Portal ActionStation Wise MonitoringPolice DisciplineSupervisionOfficer GuidanceInnovation PortalCrime ResolutionPolice Force StrengtheningPublic SafetyTrainingSenior Officers MeetingCrime Statistics ReviewYear 2025Police Range BilaspurDistrict Wise InstructionsPolice System ReformsCrime PreventionSecurity MeasuresLawful ActionPolice Working StyleReporting SystemTimely ActionCrime ManagementCriminal StatisticsPolice SystemLaw and OrderPolice SurveillanceEfficiency of Police StationsTraining and GuidancePolice Review MeetingCrime ControlCrime Resolution PlanLaw EnforcementPolice ActionStation Wise InspectionCrime Prevention MeasuresPolice Monitoring SystemDisciplinary ActionPolice TaskCrime Resolution targetpolice force traininglaw portal usecrime data reviewpolice administrationstation wise reformspolice inspection meetingsecurity and disciplinedistrict wise directive implementationpolice working systemcrime prevention strategypolice review reportmeeting of superintendents of policepolice operationscrime resolution mechanismcrime control planpolice work directivespolice monitoring systemefficiency of police stationscrime resolution targetpolice administrative directivescrime management systempolice reformsstation wise actionpolice review workcrime control measurespolice force disciplinemonitoring of police stationsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story