छत्तीसगढ़

रायपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अपराध दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Admin2
14 April 2021 12:31 PM IST
रायपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अपराध दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
x

Demo Pic

रायपुर से बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। मामला आज़ाद चौक थाना में दर्ज हुआ है, जहां दिल्ली की नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की निगरानी कमेटी ने रायपुर पुलिस को चिट्ठी लिखकर समता कॉलोनी निवासी युवक पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की बात कही थी।

आरोप है कि इस युवक ने पिछले साल बच्चों की नग्न तस्वीरों की मीम बनाकर पोस्ट की थी, जिसे एनसीआरबी ने अश्लील कंटेंट की श्रेणी में लिया था। युवक द्वारा किया गया पोस्ट वायरल भी हुआ था। अब पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है व उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Next Story