छत्तीसगढ़
किसान क्रेडिट योजना अंतर्गत 5 किसानों को साख-सीमा राशि स्वीकृत
Shantanu Roy
28 May 2026 9:15 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम खम्हार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 16 ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
शिविर में उपस्थित जनपद अध्यक्ष लीनव बिरजू राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि “संवाद से संपूर्ण समाधान तक” अभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। आज सरकार स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका त्वरित समाधान कर रही है, जो सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि यह शिविर केवल समस्याओं के निराकरण का मंच नहीं, बल्कि गांवों के विकास की नई दिशा तय करने का अवसर भी है। शासन और प्रशासन मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
शिविर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के माध्यम से 5 छात्रों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली हाईस्कूल जमरगा की कु. ललिता राठिया एवं शासकीय हाईस्कूल मिरीगुड़ा की कु. दुशीला बैगा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कम समय में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने वाले 2 हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 30 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में बागवानी के प्रति उत्साह दिखाई दिया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खम्हार के माध्यम से 5 हितग्राहियों को खरीफ वर्ष 2026 हेतु किसान क्रेडिट योजना के अंतर्गत साख-सीमा राशि स्वीकृत की गई। श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए। वहीं एनआरएलएम अंतर्गत बिहान शाखा द्वारा सहेली महिला ग्राम संगठन, कृष्णा स्व-सहायता समूह एवं जनमित्रम माया स्व-सहायता समूह को प्रति समूह 1 लाख 20 हजार रुपए की सामुदायिक निवेश कोष राशि प्रदान की गई। शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव में ही मिलना ही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष शिशु राठिया, भरत साहू, समय अग्रवाल, जनक राम राठिया, संजय विश्वकर्मा, दुष्यंत राठिया, मदन सिंह, सिबल साय बैगा, मैना बाई राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





