छत्तीसगढ़

रफ्तार से रच दिया इतिहास, CM साय ने दी बधाई

Nilmani Pal
24 May 2026 3:37 PM IST
रफ्तार से रच दिया इतिहास, CM साय ने दी बधाई
x

रायपुर। भारत को अपना नया ‘उड़न सिख’ मिल गया है. राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप के दूसरे दिन पुरुषों की 100 मीटर रेस में जो कुछ भी हुआ, उसने भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया है. पंजाब के सनसनीखेज धावक गुरिंदरवीर सिंह ने ट्रैक पर बिजली जैसी रफ्तार दिखाते हुए महज 10.09 सेकंड में दौड़ पूरी कर एक नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस अविश्वसनीय टाइमिंग के साथ गुरिंदरवीर 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन में एशिया का दूसरा सबसे तेज समय भी दर्ज किया है.

शुक्रवार को मैदान पर गुरिंदरवीर सिंह और ओडिशा के अनिमेष कुजूर के बीच ‘भारत का सबसे तेज इंसान’ बनने की जो जंग देखने को मिली, उसे एथलेटिक्स प्रेमी सालों तक याद रखेंगे. रेस से पहले अनिमेष कुजूर (10.18 सेकंड के पुराने रिकॉर्ड के साथ) जीत के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे.

लेकिन ड्रामा तो सेमीफाइनल में शुरू हुआ. पहली सेमीफाइनल हीट में गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड का समय निकालकर अनिमेष का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस बात को अभी पांच मिनट भी नहीं बीते थे कि दूसरी सेमीफाइनल हीट में अनिमेष कुजूर ने पलक झपकते ही 10.15 सेकंड की टाइमिंग के साथ अपना रिकॉर्ड वापस छीन लिया. यानी कुछ ही मिनटों के भीतर भारत का नेशनल रिकॉर्ड दो बार टूटा और बना.

सीएम ने दी बधाई

रफ्तार से रच दिया इतिहास

रांची में आयोजित फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ मात्र 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने वाले युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं. आपकी यह अभूतपूर्व सफलता भारतीय एथलेटिक्स के नए स्वर्णिम युग की दस्तक है.

Next Story