छत्तीसगढ़

क्रेन ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, हुई मौत

jantaserishta.com
8 Jan 2022 8:58 PM IST
क्रेन ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, हुई मौत
x
बड़ी खबर

कोरबा। बांगो थाना अंतर्गत बिलासपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई है. मृतक सलोरा निवासी सूरज केंवट और चांद केंवट हादसे का शिकार हुआ है. इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बकरी खरीदी-बिक्री का काम करते थे. खरीदारी करने जा रहे थे. इसी बीच हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दोनों की मौत हो गई.
ये हादसा मड़ई घाट के पास हुआ है. टोचन लेकर आ रही क्रेन ने बाइक को चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पर बांगो थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story