छत्तीसगढ़
शिल्प प्रशिक्षक अजय मंडावी होंगे जिले के प्रथम पद्मश्री
Shantanu Roy
27 Jan 2023 9:39 PM IST

x
छग
कांकेर। 74वें गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से पद्मपुरस्कार घोषित किये जाने पर जिले के शिल्प प्रशिक्षक अजय मंडावी का नाम भी शामिल हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से मंडावी को संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी के हाथो साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वे वर्ष 2006 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुए, 2007 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के लिए नामित हुए, वर्ष 2008 में राष्ट्रपति द्वारा सराहना किया गया।
वर्ष 2018 में गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ और वे 25 जनवरी 2023 को पद्मके लिए नामित किये गये, उन्हें 14 अगस्त 2023 को पद्मसे सम्मानित किया जाएगा। मंडावी जिले के प्रथम पद्महोंगे। उनके द्वारा कांकेर जेल में लगभग 400 बंदियों को शिल्प प्रशिक्षण और जेल के बाहर अन्य विधाओं में भी लगभग 600 व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने की जानकारी दी है। सम्मानित अवसर पर डीआईजी बालाजी राव, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा मौजूद थे।
Next Story





