छत्तीसगढ़

अवैध शराब पर शिकंजा, महुआ दारू के साथ आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
28 July 2026 5:03 PM IST
अवैध शराब पर शिकंजा, महुआ दारू के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
छग

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन आघात' के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम ढोलनारा में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोलनारा निवासी सिताम्बर भगत अपने घर में अवैध महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद शराब पीने वाले लोग मौके से भाग निकले, जबकि मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सिताम्बर भगत पिता स्व. जागेश्वर भगत, उम्र 41 वर्ष, निवासी ढोलनारा बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2) एवं 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Next Story