छत्तीसगढ़

अवैध शराब पर कार्रवाई, 30 पौवा शराब और नकदी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 April 2026 9:06 PM IST
अवैध शराब पर कार्रवाई, 30 पौवा शराब और नकदी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 30 पौवा और नगदी रकम जब्त की गई है। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नंदिनी नगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक उग्रसेन जगत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गिरहोला स्थित आनंद ढाबा के पीछे नहर पार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान प्रेम कुमार टंडन (30 वर्ष) और समीर बंजारे (21 वर्ष), निवासी ग्राम गिरहोला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद किए। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर पाई गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 1300 रुपये नकद भी आरोपियों के पास से बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ और मौके की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया। मामले में मौके पर ही देहाती नालसी तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है तथा नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
Tagsदुर्ग पुलिसनंदिनी नगरअवैध शराबआबकारी एक्टप्रेम कुमार टंडनसमीर बंजारे30 पौवा शराबदेहाती नालसीDurg PoliceNandini Nagarillegal liquorExcise ActPrem Kumar TandonSameer Banjare30 quarters of liquorrural Nalasiछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story