छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई तेज

Nilmani Pal
8 May 2026 9:08 AM IST
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई तेज
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने समय-समय पर इसकी समीक्षा कर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्तर पर सचिव एवं संचालक, खनिज के लगातार मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त 2 हाईवा वाहन जप्त किए हैं।

खनिज विभाग की टीम द्वारा गश्त एवं निगरानी के दौरान जिले के डुमरडीह, चवेली एवं सुकुलदैहान क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को थाना ठेलकाडीह के सुपुर्द किया गया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि ग्राम डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के स्वामित्व वाले हाईवा 10 चक्का क्रमांक सीजी 09 जेजे 7555 से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। वहीं संतोष साहू के स्वामित्व वाले हाईवा 10 चक्का क्रमांक सीजी 09 एमडी 4151 से वाहन चालक यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था। दोनों प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, निगरानी और सघन जांच अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story