छत्तीसगढ़

अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 Jun 2026 8:03 PM IST
अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश और आबकारी विभाग की सक्रियता के चलते अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में गहनासियार गांव में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने गहनासियार निवासी हीरालाल के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। इस मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है। 16 जून को कोपेडीह गांव में भी आबकारी विभाग ने 8 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी पर कार्रवाई की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में की गई। अभियान में विभागीय टीम के सदस्यों विवेक दीवान, अजय कश्यप, गिरजा शंकर बघेल, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आरक्षक प्रशांत यादव, सोमी पालेश्वर, नीरज, राजकिशोर और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भी कहा है कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री की सूचना मिलने पर तुरंत विभाग को जानकारी दें।
Tagsधमतरीअवैध शराबमहुआ शराबआबकारी विभागहीरालालगहनासियार गांवछत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियमछापेमारीकलेक्टर अबिनाश मिश्राशराब कारोबारकार्रवाईकोपेडीह गांवनिशांत साधुशराब जब्तीधमतरी पुलिसDhamtariillicit liquorMahua liquorExcise DepartmentHiralalGahanasiyar villageChhattisgarh Excise ActraidCollector Abinash Mishraliquor tradeenforcement actionKopedih villageNishant Sadhuliquor seizureDhamtari Police. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story