छत्तीसगढ़

अवैध बोर खनन पर कार्रवाई, पुलिस पर रिश्वत आरोप, TI ने बताया वीडियो साजिश

Shantanu Roy
29 April 2026 11:03 PM IST
अवैध बोर खनन पर कार्रवाई, पुलिस पर रिश्वत आरोप, TI ने बताया वीडियो साजिश
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौर में अवैध बोर खनन के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर पुलिस ने मौके से दो वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। हालांकि थाना प्रभारी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे कार्रवाई से बचने की साजिश करार दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बिजौर के खेतों में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बोर खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया।

कार्रवाई के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों पर वाहनों को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है। इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। टीआई प्रदीप आर्य ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई के दौरान धर्मेंद्र पात्रे नामक व्यक्ति ने खुद को बिल्हा प्रेस क्लब का सदस्य बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। जब पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी, तो उसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर झूठे आरोप लगाए गए और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी तत्काल तहसीलदार को दी गई थी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अवैध बोर खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि जब्त की गई दोनों गाड़ियां बाहरी राज्यों की हैं।

एक वाहन पर तमिलनाडु का नंबर (TN 34 AD 1717) और दूसरे पर बेंगलुरु का नंबर (KA 01 MU 5590) दर्ज है। हालांकि अब तक वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अवैध खनन में उपयोग होने वाले पोकलेन और चेन माउंटेन जैसे भारी मशीनरी उपकरण अन्य राज्यों से कम दरों पर लाकर किराए पर इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर किसी भी हालत में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उस पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने इलाके में अवैध खनन और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।
Tagsबिजौरबिलासपुरसरकंडा थानाअवैध बोर खननपुलिस कार्रवाईरिश्वत आरोपवायरल वीडियोटीआई प्रदीप आर्यधर्मेंद्र पात्रेराजस्व विभागतहसीलदारवाहन जब्तीतमिलनाडु नंबरबेंगलुरु नंबरपोकलेन मशीनचेन माउंटेनअवैध खनन जांचछत्तीसगढ़ पुलिसखनन विवादसोशल मीडिया वीडियोफर्जी आरोपप्रशासनिक जांचबाहरी राज्य वाहनअवैध खनन नेटवर्कखनन नेटवर्कBijaurBilaspurSarkanda police stationillegal bore miningpolice actionbribery allegationsviral videoTI Pradeep AryaDharmendra Patrerevenue departmenttehsildarvehicle seizureTamil Nadu numberBengaluru numberpoclain machinechain mountainillegal mining investigationChhattisgarh policemining disputesocial media videofake allegationsadministrative investigationout-of-state vehicleillegal mining networkmining networkछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story