छत्तीसगढ़

खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा, दो दुकानों को नोटिस जारी

jantaserishta.com
9 Sept 2026 11:30 AM IST
खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा, दो दुकानों को नोटिस जारी
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानों पर रकबे से ज्यादा यूरिया बेचने और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने समेत कई अनियमितताएं मिलीं। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को तखतपुर विकासखंड के ग्राम डोमनपुर स्थित जायसवाल ट्रेडर्स की जांच की। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक किसानों को निर्धारित रकबे से ज्यादा यूरिया खाद बेच रहा था। यह नियमों के खिलाफ है।
मामले में उर्वरक निरीक्षक एके सिन्हा ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उर्वरक लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह शुभम कृषि केंद्र, पाली में बिक्री दर की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कार्रवाई के दौरान तखतपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरएल पैंकरा भी मौजूद रहे। कृषि विभाग ने खाद की बिक्री में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story