छत्तीसगढ़

कायर नक्सलियों ने बैनर में लगाया था IED बम, ब्लास्ट होने से घायल हुए जवान

Nilmani Pal
14 March 2022 9:28 AM GMT
कायर नक्सलियों ने बैनर में लगाया था IED बम, ब्लास्ट होने से घायल हुए जवान
x
छग

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक दिन में दो IED ब्लास्ट किए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आमदई खदान के विरोध में बैनर लगा रहा था। इसी बैनर को निकालने जवान गए थे। इसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ और उसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। सोमवार को ही जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया था। जबकि एक घायल हुआ था।

नक्सली आमदई खदान का विरोध लंबे समय से कर रहे हैं। वे बार-बार किसी न किसी तरीके विरोध दर्ज कराते रहे हैं। इस बीच सोमवार को भी नक्सलियों ने आमदई गांव में खदान के विरोध में बैनर लगा रहा था। इसके अलावा नक्सलियों ने यहां रोड में बिजली पोल तोड़कर गिरा दिया था। इसी के सूचना आस-पास के लोगों ने जवानों को दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर CAF के जवान गए थे। दोपहर के वक्त जवान बैनर हटाने के लिए लगे थे। उसी वक्त वहां पर IED ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने बैनर के पास ही आईईडी प्लांट कर रखा था। इसी IED की ऊपर एक जवान का पैर आ गया। पैर आते ही जोर से धमाका हुआ। इसी की चपेट में जवान आ गया है।

Next Story