छत्तीसगढ़

गाय चोर सक्रिय, किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Nilmani Pal
25 Oct 2021 5:05 PM IST
गाय चोर सक्रिय, किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
x

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के किसान ने अपनी गाय और बछड़ों को तालाब के किनारे चरने छोड़ दिया था। इस बीच चोर किसान की गाय और भैंस हांककर ले गए। शाम तक मवेशियों के वापस आने पर किसान ने तलाश की। इसके बाद गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। इसमें एक व्यक्ति मवेशियों को हांकते हुए लेकर जा रहा था। इस पर किसान ने सकरी थाने में मामले की शिकायत की है।

सकरी में रहन वाले यशवंत यादव किसान हैं। इसके साथ ही डेयरी का काम भी करते हैं। उन्होंने दूध के लिए चार गाय और चार भैंस रखा है। 20 अक्टूबर की सुबह नौ बजे उन्होंने तीन गाय और चार बछड़ों को तालाब के पास चरने के लिए छोड़ दिया था। इसके बाद वे घर आ गए। गाय और बछड़े चरने के बाद रोज वापस घर आ जाते थे। 20 अक्टूबर को गाय और बछड़े वापस नहीं लौटे। इस पर वे मवेशियों की तलाश में निकले। तलाश के दौरान उन्होंने समलपुरी गांव के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। इसमें एक व्यक्ति गाय और बछड़ों को हांकते हुए लेकर जा रहा था। किसान ने मवेशी लेकर जा रहे व्यक्ति के संबंध में आसपास के गांव में पूछताछ की। चोरों का पता नहीं चलने पर किसान ने सकरी थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story