छत्तीसगढ़

गौवंश तस्करी नाकाम, बिरेझर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 Aug 2025 12:14 PM IST
गौवंश तस्करी नाकाम, बिरेझर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार
x

धमतरी। पुलिस चौकी बिरेझर ने गौवंश तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की है, ग्राम मुरा एवं गणेशपुर रोड के मध्य दबिश देकर गौवंश तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अपने पिकअप वाहन क्रमांक CG-04 PC-6429 में 06 नग बछड़ों (कीमती 1,25,000/-रूपये) को बिना चारा-पानी के बरबरता पूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे। वाहन की कीमत 3,00,000/- रूपये आंकी गई है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

(01) जीवन साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 30 वर्ष, साकिन मुरा,चौकी बिरेझर, थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)

(02) द्रोण साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष, साकिन बरबसपुर थाना रानीतराई, जिला दुर्ग(छ.ग.)

(03 मयंक खुटेल पिता मोहन खुटेल उम्र 19 वर्ष, साकिन बरबसपुर थाना रानीतराई, जिला दुर्ग(छ.ग.)

Next Story