छत्तीसगढ़

गौ हत्या: एक परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Janta Se Rishta Admin
13 Sep 2022 8:38 AM GMT
गौ हत्या: एक परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल
x

रायपुर। नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गौ हत्या करते हुए एक परिवार रंगेहाथों पकड़ा गया है। आरोपियों के नाम खुर्शीद अनवर (60 वर्ष), उसकी बेटी शहाना, बहू रिजवाना और बेटा अशरफ है। पुलिस ने 3 आरोपियों खुर्शीद, शहाना और रिजवाना को हिरासत में ले लिया है, वहीं बेटा अशरफ फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय का सिर, चारों पैर और दूसरे अंगों को जब्त कर लिया है। मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान मोहल्ले के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला परिवार जिस हथियार से गाय को काट रहा था, उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। इधर गौ रक्षा वाहिनी और सर्व हिंदू संगठन ने घटना के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

आरोपी परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। ये परिवार पिछले 2-3 सालों से यहां रह रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि ये लोग हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे। उसे घर के बाहर 2-3 दिनों तक बांधकर रखते थे, लेकिन उसके बाद गाय का कुछ पता नहीं चलता था। अभी 2 दिन पहले भी एक गाय ये लोग लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह से ही वो दिखाई नहीं दे रही थी।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta