
x
छग
Raipur. रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है और विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस हमले को लेकर एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। गौ सेवक आदेश सोनी ने दावा किया है कि अरुण पन्नालाल नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा – “26 लोगों की मौत में से 15 मुसलमान थे”, जिससे हिंदू संगठनों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस बयान को उकसावे वाला और धार्मिक आधार पर वैमनस्य फैलाने वाला करार देते हुए बजरंग दल और गौ सेवकों ने सोमवार को आज़ाद चौक थाना पहुंचकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया और अरुण पन्नालाल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बयान आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को धार्मिक चश्मे से देखने की कोशिश है और इससे समाज में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रदर्शन के बाद देर रात खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित अरुण पन्नालाल के निवास के बाहर भी प्रदर्शन हुआ। नाराज प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और मौके पर पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। सीएसपी चतुर्वेदी ने आश्वस्त किया कि अरुण पन्नालाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस घटनाक्रम के बीच गौ सेवक आदेश सोनी और प्रिंस सिंह परमार ने कहा कि "मेरा आंदोलन निरंतर जारी रहेगा, विधर्मियों और गौ तस्करों के खिलाफ" और आह्वान किया कि कल सुबह 8 बजे जयस्तंभ चौक पर देशभक्ति और हिंदू एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के बेहद करीबी आदेश सोनी जिनके ऊपर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कवर्धा के गौ अभ्यारण की एवं उनके साथी प्रिंस सिंह परमार वह सब तो हो गया। अपने मुंडन कराया। प्रशासन के लिए यह चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गई है, और आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की भूमिका पर नजर रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





