छत्तीसगढ़

अस्पताल में गाय, अब क्या कहेंगे प्रबंधक, सब भगवान भरोसे

Nilmani Pal
12 July 2023 9:10 AM GMT
अस्पताल में गाय, अब क्या कहेंगे प्रबंधक, सब भगवान भरोसे
x
छग का मामला

कोरिया। जिला अस्पताल के भीतर गाय घूमती रही। उसे भीतर जाने से रोकने के लिए द्वार पर शायद कोई मौजूद न रहा हो। ऐसे वाकए सरकारी व्यवस्थाओं में लगातार आ रही कमियों को उजागर करते हैं। बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। अस्पताल के अंदर गाय का घूमना मरीजों के लिए असुरक्षा का खौफ दे रहा है। मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे पर टिकी हुई है।अस्पताल में घुमन्तु पशुओं से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। जान बचाने की उम्मीद से अस्पताल गए मरीजों के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण है।

बता दें कि, अस्पतालों में जहां लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं फैली अव्यवस्था के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस तरह ने सरकारी व्यवस्थाओ में नियमो को ताख पर रखने का यह मामला पहला नहीं है इससे पहले भी बहोत से मामले सामने आते रहे है.



Next Story