छत्तीसगढ़

गाय की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा!

jantaserishta.com
7 Aug 2023 11:30 AM IST
गाय की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा!
x

DEMO PIC 

बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं.
रायपुर। कचना के पिरदा इलाके में आज सुबह करीबन 7 बजे करंट लगने से गाय की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं.
बता दें कि पिरदा में एक साल के भीतर गाय की मौत का यह पांचवा मामला है. रहवासियों का कहना है कि घरों को बेतरतीब तरीके से बिजली कनेक्शन दिया गया है, जिसकी वजह से सड़कों पर बिजली की तारों का जाल बिछा हुआ है. खतरे से अंजान मूक-मासूम चौपाए तार की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं. रहवासियों का आरोप है कि किसी दिन किसी इंसान की जान जाएगी, तब शायद जाकर बिजली विभाग के अधिकारियों की आंख खुलेगी. गाय के मालिक मिथिलेश यादव ने बताया कि सड़कों पर फैले बिजली की तार की वजह से उनकी पांचवीं गाय की अकाल मौत हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story