छत्तीसगढ़

कोविशील्ड वैक्सीन की खेप पहुंची रायपुर, राज्य टीकाकरण अधिकारी ने दी जानकारी

Admin2
12 July 2021 6:23 PM IST
कोविशील्ड वैक्सीन की खेप पहुंची रायपुर, राज्य टीकाकरण अधिकारी ने दी जानकारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोविशील्ड वैक्सीन की एक खेप पहुंची है। मुंबई से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-5733 से 11 बॉक्स एयरपोर्ट में उतारे गए हैं। यह जानकारी रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वीआर भगत ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ को 1 लाख 24 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन के प्राप्त हुए हैं।

Next Story