रायपुर पहुंची कोवैक्सीन, छत्तीसगढ़ को मिले और 2 लाख डोज

फाइल फोटो
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कोविशील्ड वैक्सीन की एक और खेप पहुंची है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ को आज कोविशील्ड वैक्सीन की 4 लाख नई डोज मिली है। इसी तरह को-वैक्सीन की 2 लाख डोज मिली है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बताया कि 11:50 बजे मुंबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 651 से कोविशील्ड वैक्सीन के 34 बॉक्स रायपुर एयपोर्ट पर उतरे हैं। इसी तरह सुबह हैदराबाद से को-वैक्सीन पहुंची थी। हैदराबाद से पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 938 में 40 बॉक्स रायपुर पहुंचे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





