छत्तीसगढ़
भूमिहार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, शिक्षा पर हुई सारगर्भित चर्चा
Shantanu Roy
30 Jun 2025 8:59 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ब्रह्मऋषि भूमिहार ब्राह्मण समाज रायपुर के मीडिया प्रभारी डी.के. शर्मा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक (शिक्षा) राकेश पाण्डेय से उनके कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर शिक्षा की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा नवाचारों को लेकर विस्तृत और सारगर्भित चर्चा हुई। विशेष रूप से चर्चा का केंद्रबिंदु सरकारी विद्यालयों की दशा और दिशा रही, जहाँ समाज के विशेष वर्ग के अनेक छात्र अध्ययनरत हैं। संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट दृष्टि, कार्यशैली एवं सहज नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि शिक्षा की नई कार्यप्रणाली पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है, और शिक्षक स्थानांतरण सहित अतिशेष शिक्षकों की समस्या को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने श्री पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। यह मुलाकात न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि भविष्य की शैक्षणिक दिशा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत भी बनी। उपस्थित सदस्य सुमन राज शर्मा,जय भगवान शर्मा, शेषनाथ तिवारी, कृष्ण मोहन चौबे, अनिल सिंह, अमित सिंह, विकास राय, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





