छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
jantaserishta.com
7 Aug 2023 12:27 AM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 9 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित हो रहे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों को विश्व आदिवासी दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक श्री राजमन बेंजाम, बलराम मौर्य सहित सर्व आदिवासी समाज से सर्वश्री बाबूलाल बघेल, मंधर नाथ, गोविंदराम नायक, त्रिलोचन नागेश, पीतांबर बघेल, उमेश कश्यप, जयमन मौर्य, देवदास कश्यप, अमन मंडावी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Tagsमुख्यमंत्री भूपेश बघेलआदिवासी समाजछत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाजछत्तीसगढ़ न्यूज़Chief Minister Bhupesh BaghelTribal SocietyChhattisgarh All Tribal SocietyChhattisgarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





