छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल से सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

jantaserishta.com
16 Sept 2021 10:05 PM IST
सीएम भूपेश बघेल से सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पंचायती राज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन में पंचायतों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने और ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story